मधुबनी में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस-SP:डकैती की योजना विफल, 8 अरेस्ट; अवैध हथियार और ब्राउन शुगर जब्त

मधुबनी में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस-SP:डकैती की योजना विफल, 8 अरेस्ट; अवैध हथियार और ब्राउन शुगर जब्त

मधुबनी की लदनिया थाना पुलिस ने डकैती की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और ब्राउन शुगर बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, आठ लोहे के धारदार हथियार/चाकू और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मौके से ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ भी मिला है। गिरफ्तार वयस्कों की पहचान शंभु कुमार कामत, लक्ष्मण साफी, परशुराम कामत, सर्जुन कुमार कामत, मधुसूदन कुमार कामत, अजय कुमार कामत और अतुल कुमार कामत के रूप में हुई है। ये सभी लदनिया थाना क्षेत्र के मरनैया गांव के निवासी हैं। एसपी योगेंद्र कुमार ने शनिवार शाम को बताया कि मधुबनी पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार रात लदनिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि मरनैया गांव में शंभु कामत के घर में कुछ लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से इकट्ठा हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने की घर की घेराबंदी, छापेमारी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस ने देखा कि घर के अंदर आठ व्यक्ति चौकी पर बैठकर नशा कर रहे थे। तलाशी के दौरान उसी चौकी पर ब्राउन शुगर और पुआल के नीचे से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस तथा धारदार हथियार बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे थे और इसके बाद गृहभेदन/डकैती की घटना को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने उन्हें वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में लदनिया थाना में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मधुबनी की लदनिया थाना पुलिस ने डकैती की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और ब्राउन शुगर बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, आठ लोहे के धारदार हथियार/चाकू और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मौके से ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ भी मिला है। गिरफ्तार वयस्कों की पहचान शंभु कुमार कामत, लक्ष्मण साफी, परशुराम कामत, सर्जुन कुमार कामत, मधुसूदन कुमार कामत, अजय कुमार कामत और अतुल कुमार कामत के रूप में हुई है। ये सभी लदनिया थाना क्षेत्र के मरनैया गांव के निवासी हैं। एसपी योगेंद्र कुमार ने शनिवार शाम को बताया कि मधुबनी पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार रात लदनिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि मरनैया गांव में शंभु कामत के घर में कुछ लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से इकट्ठा हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने की घर की घेराबंदी, छापेमारी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस ने देखा कि घर के अंदर आठ व्यक्ति चौकी पर बैठकर नशा कर रहे थे। तलाशी के दौरान उसी चौकी पर ब्राउन शुगर और पुआल के नीचे से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस तथा धारदार हथियार बरामद हुए। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे थे और इसके बाद गृहभेदन/डकैती की घटना को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने उन्हें वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में लदनिया थाना में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *