Yuvrarj Singh को SRH मैनेजमेंट पर आया गुस्सा! क्यों अभिषेक शर्मा की जगह ईशान किशन को मिली कप्तानी

Yuvrarj Singh को SRH मैनेजमेंट पर आया गुस्सा! क्यों अभिषेक शर्मा की जगह ईशान किशन को मिली कप्तानी

Yuvraj Singh Statement On SRH Management: आईपीएल 2026 में SRH की कप्तानी को लेकर मचा बवाल। ईशान किशन को कमान मिलने पर दिग्गज युवराज सिंह ने मैनेजमेंट को घेर लिया है। जानिए अभिषेक शर्मा की अनदेखी और उन पर लगे भारी जुर्माने की पूरी जानकारी। 

Yuvraj Singh On Abhishek Sharma Captaincy: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के लिए ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी है, क्योंकि उनके परमानेंट कप्तान अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। हालांकि, कप्तानी में यह बदलाव टीम के लिए फिलहाल लकी साबित नहीं हुआ और 28 मार्च को बेंगलुरु के खिलाफ उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस फैसले ने एक नई बहस छेड़ दी है।

फैंस को थी अभिषेक की उम्मीद

फैंस और जानकारों को उम्मीद थी कि टीम के पुराने खिलाड़ी और स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को कप्तानी मिलेगी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने ईशान किशन को चुनकर सबको चौंका दिया। इस फैसले से अभिषेक के मेंटर और दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह काफी निराश और नाराज नजर आ रहे हैं।

अभिषेक शर्मा पर क्या बोले युवराज सिंह?

मीडिया से बात करते हुए युवराज सिंह ने अभिषेक की अनदेखी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘अभिषेक शर्मा पिछले 7 सालों से SRH के लिए खेल रहे हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए अपना खून-पसीना एक कर दिया है। वह स्टेट लेवल पर भी कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें SRH की कप्तानी नहीं दी गई।’ युवराज के इस बयान से साफ है कि वह अपने शिष्य के साथ हुए इस व्यवहार से खुश नहीं हैं। इस इंटरव्यू का पूरा वीडियो 3 अप्रैल को सामने आएगा, जिसमें कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

अभिषेक का हालिया प्रदर्शन और विवाद

भले ही अभिषेक को कप्तानी न मिली हो, लेकिन उनका बल्ला आग उगल रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में उन्होंने महज 21 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेली थी। हालांकि, इसी मैच में वह एक विवाद में भी फंस गए। आउट दिए जाने के बाद उन्होंने मैदान पर अंपायर के फैसले के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्हें लगा कि वरुण चक्रवर्ती ने कैच सही से नहीं पकड़ा है। रिव्यू के बाद भी जब उन्हें आउट दिया गया, तो वह गुस्से में कुछ इशारा करते हुए पवेलियन लौटे।

लगा भारी जुर्माना

अभिषेक की इस हरकत को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन माना गया। बीसीसीआई ने उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया। उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया।

उतार-चढ़ाव वाला आईपीएल

एक तरफ अभिषेक का शानदार फॉर्म और दूसरी तरफ कप्तानी न मिलने का दर्द, साथ ही अनुशासन की कार्रवाई। अभिषेक शर्मा के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। अब देखना होगा कि युवराज सिंह के इस बयान के बाद मैनेजमेंट का क्या रुख रहता है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *