जालंधर | शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के छात्र युवराज शर्मा ने इंटरस्कूल वैदिक भाषण प्रतियोगिता में प्रशंसा पुरस्कार हासिल किया। यह प्रतियोगिता लुधियाना की वेद प्रचार मंडल (रजि.) की ओर से सदा सुख चोपड़ा एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई थी। नौवीं कक्षा ‘सी’ के विद्यार्थी युवराज शर्मा ने प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में भाग लिया। उन्होंने “जन जागृति के नायक–महर्षि दयानंद सरस्वती” विषय पर भाषण प्रस्तुत कर प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रिंसिपल प्रवीण सैली ने इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने गतिविधि प्रभारी भावना सभ्रवाल, ज्योति चावला और पलविंदर कौर के योगदान की भी सराहना की। इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. विदुर ज्योति, डॉ. सुविक्रम ज्योति, रमनदीप तथा ममता अरोड़ा ने भी युवराज की सराहना की।


