खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिला के केशियारी थाना के बाघाहस्ती पंचायत के अधीन पाबनिया गांव में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव उसके मकान के पीछे मौजूद एक पेड़ से फंदे से लटकते हुए अवस्था में बरामद हुआ। मृतक का नाम गौरीशंकर पंडा (69 वर्ष )है। परिजनों ने सर्वप्रथम शव को पेड़ से लटकते हुए देखा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम नहीं हो सका। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रोग से ग्रस्त था। पुलिस जांच कर रही है।


