यूट्यूबर अनुराग डोभाल अस्पताल से डिस्चार्ज:कमर पर टांके, एक्सीडेंट के बाद शेयर की पहली फोटो; फैंस से पूछा- क्या दोबारा व्लॉगिंग शुरू करूं?

यूट्यूबर अनुराग डोभाल अस्पताल से डिस्चार्ज:कमर पर टांके, एक्सीडेंट के बाद शेयर की पहली फोटो; फैंस से पूछा- क्या दोबारा व्लॉगिंग शुरू करूं?

यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुए कार एक्सीडेंट के बाद अनुराग अब अपने एक दोस्त के फार्महाउस पर रिकवर कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी चोटों की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से राय मांगी कि क्या उन्हें अपनी ‘नई जिंदगी’ के व्लॉग्स फिर से शुरू करने चाहिए। कमर पर टांके और चोट के निशान अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनकी कमर पर लगा एक लंबा जख्म और टांके दिखाई दे रहे हैं। एक्सीडेंट की वजह से उनके शरीर पर खरोंचों के निशान भी साफ नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक पोल के जरिए फैंस से पूछा, “नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?” इस पोल में उन्होंने दो विकल्प दिए- ‘हां, व्लॉग और इंस्टा शुरू करो’ और ‘जैसा आपको सही लगे’। मैनेजर बोले- अनुराग अब सुरक्षित अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने बताया कि यूट्यूबर फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं। वे एक दोस्त के फार्महाउस पर हैं जहां उनकी देखभाल के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। मैनेजर ने कहा, “अनुराग अब स्थिर हैं और रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन सभी के आभारी हैं जिन्होंने मुश्किल वक्त में साथ दिया।” ICU से बाहर आने पर कहा-यह एक चमत्कार अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले अनुराग ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। उन्होंने कहा था, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जिंदा बचूंगा। जिस रास्ते पर मैं गया था, वहां से लौटना नामुमकिन था। मेरे लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा, लेकिन भगवान ने मुझे नया जन्म दिया है तो कुछ न कुछ जरूर सोचा होगा।” इंटर-कास्ट मैरिज बनी विवाद का कारण विवाद मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हुआ था जब अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई कलम इंक (अतुल डोभाल) पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी इंटर-कास्ट मैरिज की वजह से परिवार रीतिका को घर में घुसने नहीं दे रहा है। इसी तनाव के बीच, 7 मार्च को अनुराग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इंस्टाग्राम लाइव आए। लाइव के दौरान उनकी कार की रफ्तार 140-150 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। दूसरी तरफ, उनके भाई कलम इंक ने इन आरोपों को गलत बताया और दावा किया कि अनुराग के दावों की वजह से उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *