नवादा जिले में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक हथियार लहराता दिख रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना गोनवा गांव की है, जहां सोनू कुमार और दीपक कुमार के बीच लंबे समय से 13 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि जब सोनू कुमार अपनी विवादित जमीन पर काम कर रहे थे, तभी विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घायल सोनू कुमार ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दीपक कुमार ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक की पहचान कर तलाश जारी सोनू कुमार ने मारपीट की पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को भी सौंपा गया है। पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर हथियार लहराने वाले युवक की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है। इस संघर्ष में सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवादा जिले में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक हथियार लहराता दिख रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना गोनवा गांव की है, जहां सोनू कुमार और दीपक कुमार के बीच लंबे समय से 13 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि जब सोनू कुमार अपनी विवादित जमीन पर काम कर रहे थे, तभी विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घायल सोनू कुमार ने आरोप लगाया है कि विपक्षी दीपक कुमार ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक की पहचान कर तलाश जारी सोनू कुमार ने मारपीट की पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को भी सौंपा गया है। पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर हथियार लहराने वाले युवक की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है। इस संघर्ष में सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


