गोपालगंज जिले के सिधवलिया रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों ने एक युवक के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे मृत समझकर चंवर में फेंक दिया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक की जान बची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित युवक की पहचान महमदपुर थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव निवासी सुनील सिंह के बेटे रिशु कुमार के रूप में हुई है। बदमाश उसके पास से मोबाइल फोन, सोने का चैन और तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दोस्त सुमन कुमार के साथ छपरा वाटर पार्क घूमने गया था जानकारी के अनुसार, रिशु कुमार अपने दोस्त सुमन कुमार के साथ छपरा वाटर पार्क घूमने गया था। वे गोमती एक्सप्रेस से लौट रहे थे। ट्रेन सिधवलिया स्टेशन पर रुकते ही रिशु ने अपने पिता को फोन किया। पिता के पहुंचने से पहले ही वह दोस्त के साथ स्टेशन से बाहर निकला। स्टेशन से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए बदमाशों ने रिशु और उसके दोस्त को घेर लिया। बदमाशों ने लोहे की रॉड से रिशु की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान उसका दोस्त सुमन कुमार वहां से भाग निकला। बुरी तरह पीटने के बाद पास के बुचिया गांव के चंवर में फेंक दिया बदमाशों ने रिशु को बुरी तरह पीटने के बाद पास के बुचिया गांव के चंवर में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने जब युवक को लहूलुहान हालत में देखा तो उन्होंने तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया। डायल 112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। रिशु को सिधवलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल, उसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। गोपालगंज जिले के सिधवलिया रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों ने एक युवक के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे मृत समझकर चंवर में फेंक दिया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक की जान बची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित युवक की पहचान महमदपुर थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव निवासी सुनील सिंह के बेटे रिशु कुमार के रूप में हुई है। बदमाश उसके पास से मोबाइल फोन, सोने का चैन और तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। दोस्त सुमन कुमार के साथ छपरा वाटर पार्क घूमने गया था जानकारी के अनुसार, रिशु कुमार अपने दोस्त सुमन कुमार के साथ छपरा वाटर पार्क घूमने गया था। वे गोमती एक्सप्रेस से लौट रहे थे। ट्रेन सिधवलिया स्टेशन पर रुकते ही रिशु ने अपने पिता को फोन किया। पिता के पहुंचने से पहले ही वह दोस्त के साथ स्टेशन से बाहर निकला। स्टेशन से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए बदमाशों ने रिशु और उसके दोस्त को घेर लिया। बदमाशों ने लोहे की रॉड से रिशु की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान उसका दोस्त सुमन कुमार वहां से भाग निकला। बुरी तरह पीटने के बाद पास के बुचिया गांव के चंवर में फेंक दिया बदमाशों ने रिशु को बुरी तरह पीटने के बाद पास के बुचिया गांव के चंवर में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने जब युवक को लहूलुहान हालत में देखा तो उन्होंने तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया। डायल 112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। रिशु को सिधवलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल, उसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।


