मंत्री मदन सहनी, पिंकू सिंह व अन्य। भास्कर न्यूज|दरभंगा समाज कल्याण मंत्री मंत्री मदन साहनी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें यह सिखाता है कि कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों न हों, सिद्धांतों और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उनका जीवन आज भी सामाजिक एकता, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का मार्गदर्शन करता है। आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के संघर्ष, त्याग और आत्मसम्मान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। वे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में सोमवार को लहेरियासराय ऑडिटोरियम में आयोजित महाराणा प्रताप स्मृति समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले ऑडिटोरियम से लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर होते हुए पोलो मैदान तक शौर्य यात्रा निकाली गई। शौर्य यात्रा के बाद ऑडिटोरियम में स्मृति समारोह का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य, व्यवसाय एवं क्षत्रिय हित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को “क्षत्रिय रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रधर्म के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के संघर्ष, त्याग और आत्मसम्मान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। विधायक डॉ. राजू सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि हमें अपने गौरवशाली इतिहास से ऊर्जा और प्रेरणा लेने का अवसर देती है। उन्होंने शिक्षा, संगठन और सेवा को समाज की प्रगति का आधार बताया और कहा कि यही महाराणा प्रताप के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ‘पिंकू’ ने की। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला संगठन समाजहित, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और एकता के लिए निरंतर कार्य करेगा तथा महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलकर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना होगा : विधायक सुजीत सिंह विधायक सुजीत सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने सदैव राष्ट्र और समाज के लिए बलिदान दिया है। महाराणा प्रताप की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक समरसता, युवाओं के चरित्र निर्माण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना होगा। विधायक संजय सिंह ने महाराणा प्रताप को आत्मनिर्भरता और स्वराज का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और गौरव की भावना को मजबूत करते हैं। ययुवाओं का अभिनंदन जुलूस। हॉल में बैठे लोग। मंत्री मदन सहनी, पिंकू सिंह व अन्य। भास्कर न्यूज|दरभंगा समाज कल्याण मंत्री मंत्री मदन साहनी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें यह सिखाता है कि कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों न हों, सिद्धांतों और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उनका जीवन आज भी सामाजिक एकता, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का मार्गदर्शन करता है। आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के संघर्ष, त्याग और आत्मसम्मान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। वे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में सोमवार को लहेरियासराय ऑडिटोरियम में आयोजित महाराणा प्रताप स्मृति समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले ऑडिटोरियम से लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर होते हुए पोलो मैदान तक शौर्य यात्रा निकाली गई। शौर्य यात्रा के बाद ऑडिटोरियम में स्मृति समारोह का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य, व्यवसाय एवं क्षत्रिय हित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को “क्षत्रिय रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रधर्म के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप के संघर्ष, त्याग और आत्मसम्मान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। विधायक डॉ. राजू सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि हमें अपने गौरवशाली इतिहास से ऊर्जा और प्रेरणा लेने का अवसर देती है। उन्होंने शिक्षा, संगठन और सेवा को समाज की प्रगति का आधार बताया और कहा कि यही महाराणा प्रताप के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ‘पिंकू’ ने की। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला संगठन समाजहित, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और एकता के लिए निरंतर कार्य करेगा तथा महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलकर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना होगा : विधायक सुजीत सिंह विधायक सुजीत सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने सदैव राष्ट्र और समाज के लिए बलिदान दिया है। महाराणा प्रताप की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक समरसता, युवाओं के चरित्र निर्माण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना होगा। विधायक संजय सिंह ने महाराणा प्रताप को आत्मनिर्भरता और स्वराज का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और गौरव की भावना को मजबूत करते हैं। ययुवाओं का अभिनंदन जुलूस। हॉल में बैठे लोग।


