मधुबनी के झंझारपुर अनुमंडल स्थित लंगड़ा चौक के पास रविवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मारी घायल युवक की पहचान झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुर्खेत पंचायत के बलियारी निवासी संतोष कुमार राउत के रूप में हुई है। संतोष के भाई सरवन कुमार ने रविवार शाम चार बजे बताया कि अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मारी थी। इस घटना की सूचना झंझारपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार, युवक को शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। मधुबनी के झंझारपुर अनुमंडल स्थित लंगड़ा चौक के पास रविवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मारी घायल युवक की पहचान झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुर्खेत पंचायत के बलियारी निवासी संतोष कुमार राउत के रूप में हुई है। संतोष के भाई सरवन कुमार ने रविवार शाम चार बजे बताया कि अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मारी थी। इस घटना की सूचना झंझारपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार, युवक को शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।


