धोरैया में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल:सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ, भागलपुर रेफर किया गया

धोरैया में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल:सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ, भागलपुर रेफर किया गया

घोंघा-पंजवारा एसएच 84 पर धोरैया थाना क्षेत्र के कुरमा धोरैया और पचगछिया के बीच एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धोरैया में भर्ती कराया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया। अस्पताल में प्रारंभिक तौर पर घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देश पर चौकीदार की निगरानी में एंबुलेंस से उसे मायागंज भेजा गया। बाद में बीस सूत्री अध्यक्ष सह मुखिया अमरेंद्र कुमार ने घायल की पहचान गचिया गांव निवासी रवि साह उर्फ रवि सोनी के रूप में की। घोंघा-पंजवारा एसएच 84 पर धोरैया थाना क्षेत्र के कुरमा धोरैया और पचगछिया के बीच एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धोरैया में भर्ती कराया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया। अस्पताल में प्रारंभिक तौर पर घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देश पर चौकीदार की निगरानी में एंबुलेंस से उसे मायागंज भेजा गया। बाद में बीस सूत्री अध्यक्ष सह मुखिया अमरेंद्र कुमार ने घायल की पहचान गचिया गांव निवासी रवि साह उर्फ रवि सोनी के रूप में की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *