लुधियाना में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग:एक्टिवा सवार युवक वारदात कर फरार,सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस टीमें

लुधियाना में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग:एक्टिवा सवार युवक वारदात कर फरार,सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस टीमें

लुधियाना में चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना सदर क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक्टिवा सवार एक युवक ने दिनदहाड़े महिला को निशाना बनाते हुए उसकी सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया। थाना सदर की पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल आरोपी की पहचान करने में जुटी है। एक्टिवा के आगे स्कूटी लगा रोक की वारदात पीड़िता बिंदू पत्नी राजीव कुमार निवासी ब्लॉक नंबर 62, पार्क जीके विहार के पास, धांदरा रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी एक्टिवा (PB10HZ-0650) पर निजी काम से दुगरी की ओर जा रही थी। जब वह जैन मंदिर चौक, धांदरा रोड के पास पहुंची, तभी एक अन्य एक्टिवा सवार युवक ने अचानक उसकी गाड़ी के आगे अपनी एक्टिवा लगा दी। गले से झपटी जबरदस्ती चेन आरोपी ने महिला को रोककर उसके गले में पड़ी सोने की चेन जबरदस्ती छीन ली और तुरंत अपनी एक्टिवा पर फरार हो गया। वारदात इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं पाई। मामले की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में बढ़ रही स्नैचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए गश्त बढ़ाई गई है और आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *