समस्तीपुर के युवक की पोखर में डूबने से मौत:पंप सेट से पानी पीते समय पैर फिसलने से हादसा, 2 साल पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर के युवक की पोखर में डूबने से मौत:पंप सेट से पानी पीते समय पैर फिसलने से हादसा, 2 साल पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में पोखर में डूबने से एक 24 साल के युवक की मौत हो गई। युवक पंप सेट से पानी पीने गया था, तभी उसका पैर फिसल गया। मृतक की पहचान हरपुर बोचहा वार्ड 11, टोला खनुआ निवासी अशोक सहनी के बेटे रविंद्र कुमार सहनी के रूप में हुई है। मृतक रविंद्र कुमार सहनी पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। घटना के समय वह कुछ मजदूरों के साथ अपने खेत में गेहूं कटवा रहे थे। गेहूं कटवाने के बाद बोझा बनवाते समय रविंद्र को प्यास लगी। खेत में सिंचाई के लिए एक पंप सेट पोखर में लगाया गया था। रविंद्र पानी पीने के लिए पंप सेट के पास गए, जहां उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। नर्सिंग होम के डॉक्टर ने किया मृत घोषित रविंद्र के भाई अनिल कुमार सहनी ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया। जब तक लोग पोखर के पास पहुंचे और रविंद्र को पानी से बाहर निकाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्हें तुरंत पास के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना विद्यापति नगर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृत युवक के शव का पंचनामा तैयार किया। विद्यापति नगर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि उन्हें हरपुर बोचहा वार्ड-11 के टोला खनुआ में एक व्यक्ति की पोखर में डूबने से मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और लिखित आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में पोखर में डूबने से एक 24 साल के युवक की मौत हो गई। युवक पंप सेट से पानी पीने गया था, तभी उसका पैर फिसल गया। मृतक की पहचान हरपुर बोचहा वार्ड 11, टोला खनुआ निवासी अशोक सहनी के बेटे रविंद्र कुमार सहनी के रूप में हुई है। मृतक रविंद्र कुमार सहनी पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। घटना के समय वह कुछ मजदूरों के साथ अपने खेत में गेहूं कटवा रहे थे। गेहूं कटवाने के बाद बोझा बनवाते समय रविंद्र को प्यास लगी। खेत में सिंचाई के लिए एक पंप सेट पोखर में लगाया गया था। रविंद्र पानी पीने के लिए पंप सेट के पास गए, जहां उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। नर्सिंग होम के डॉक्टर ने किया मृत घोषित रविंद्र के भाई अनिल कुमार सहनी ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया। जब तक लोग पोखर के पास पहुंचे और रविंद्र को पानी से बाहर निकाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्हें तुरंत पास के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना विद्यापति नगर थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृत युवक के शव का पंचनामा तैयार किया। विद्यापति नगर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि उन्हें हरपुर बोचहा वार्ड-11 के टोला खनुआ में एक व्यक्ति की पोखर में डूबने से मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और लिखित आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *