पंचकूला के मोरनी एरिया में बस के ब्रेक फेल होने के कारण डिवाइडर से बस की टक्कर हो गई। बस में सवार करीब 20 छात्र-छात्राओं को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें दूसरी बस में बैठाकर पंचकूला के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ व पलवल जिले से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से युवाओं का दल पंचकूला के नेचर कैंप थापली में भेजा गया है। जो 27 मार्च को यहां पर आए थे और 1 अप्रैल तक इन्हें यहां पर कैंप करना है। कैंप के लिए सुबह युवाओं का दल 2 बसों में सवार होकर नेचर कैंप थापली एरिया से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ था। करीब 20 बच्चे हुए चोटिल नेचर कैंप थापली से कुछ दूरी पर ही बस के ब्रेक फेल हो गए। घटना के समय बस में 50 बच्चे सवार थे। हादसे में करीब पलवल की राधिका, चंचल, अंजली इंस्ट्रक्टर, लक्ष्मी पलवल, दीप्ति महेंद्रगढ़, दिव्य नारनौल, दिव्या नारनौल, मुस्कान महेंद्रगढ़, पूजा पलवल, मोनिका सतनाली सहित करीब 20 युवक-युवतियां घायल हो गए। जिन्हें पंचकूला के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि सभी को हल्की चोटें आई हैं। खाई में गिर सकती थी बस पंचकूला के मोरनी एरिया में जब बस के ब्रेक फेल हुए तो ड्राइवर ने समझदारी से तीन घुमावदार मोड़ पर तो बस को बचा लिया। लेकिन आग एक वी आकार का मोड़ था, जहां पर बस खाई में जा सकती थी। ड्राइवर ने बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए डिवाइडर में टक्कर मार दी। जिससे बस खाई में गिरने से बच गई और बच्चों को हल्की चोटें आई।


