सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज (वार्ड संख्या-12, पोस्ट-बारा) से 35 वर्षीय युवक अंकुर अयाची उर्फ ‘चिंटू मिश्रा’ लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, युवक की मानसिक रूप थोड़ा कमजोर है। वह 26 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था और तब से वापस नहीं लौटा है। सोमवार को थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि किया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उन्होंने शुरुआत में आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अंकुर का कोई सुराग नहीं मिल सका। तीन दिनों तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया लापता होने के दिन ही रात करीब 9:30 बजे परिजनों ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया, हालांकि अगले तीन दिनों तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने 26 और 27 मार्च की रात तक गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोज अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आखिरकार, 29 मार्च को परिजनों ने बिहरा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया और युवक की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे खोजने का प्रयास तेज किया जाएगा। इधर, परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी को भी अंकुर अयाची उर्फ चिंटू मिश्रा के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत मोबाइल नंबर 8863816963 पर संपर्क कर सूचना दें। परिवार वालों ने अंकुर की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और वे जल्द से जल्द उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज (वार्ड संख्या-12, पोस्ट-बारा) से 35 वर्षीय युवक अंकुर अयाची उर्फ ‘चिंटू मिश्रा’ लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, युवक की मानसिक रूप थोड़ा कमजोर है। वह 26 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था और तब से वापस नहीं लौटा है। सोमवार को थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि किया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उन्होंने शुरुआत में आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अंकुर का कोई सुराग नहीं मिल सका। तीन दिनों तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया लापता होने के दिन ही रात करीब 9:30 बजे परिजनों ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया, हालांकि अगले तीन दिनों तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने 26 और 27 मार्च की रात तक गांव और आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोज अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आखिरकार, 29 मार्च को परिजनों ने बिहरा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया और युवक की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि युवक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे खोजने का प्रयास तेज किया जाएगा। इधर, परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी को भी अंकुर अयाची उर्फ चिंटू मिश्रा के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत मोबाइल नंबर 8863816963 पर संपर्क कर सूचना दें। परिवार वालों ने अंकुर की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और वे जल्द से जल्द उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।


