फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे रोड नहर में कूदा युवक:तलाश के बाद मिला शव, डूबने से हुई मौत

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे रोड नहर में कूदा युवक:तलाश के बाद मिला शव, डूबने से हुई मौत

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक देर रात रेलवे स्टेशन रोड स्थित लोअर गंगा नहर में कूद गया था। मंगलवार सुबह उसका शव किशनपुर रोड के पास नहर से बरामद किया गया। मृतक की पहचान स्वामी नगर निवासी रवी पुत्र महिपाल के रूप में हुई है। देर रात जब रवी नहर में कूदा, तो आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। मंगलवार सुबह तलाश अभियान के दौरान उसका शव किशनपुर रोड पर नहर में मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार में शोक का माहौल है। हालांकि, युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *