सुरसंड में नेशनल हाईवे 227 पर सोमवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। हरारी दुलारपुर गांव के पास एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल युवक की पहचान बनौली गांव निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार सोमवार शाम अपने गांव बनौली से सुरसंड की ओर बाइक से जा रहे थे। हरारी दुलारपुर के पास अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। सांड को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और रमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), सुरसंड में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक की स्थिति नाजुक बताई। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सुरसंड में नेशनल हाईवे 227 पर सोमवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। हरारी दुलारपुर गांव के पास एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल युवक की पहचान बनौली गांव निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार सोमवार शाम अपने गांव बनौली से सुरसंड की ओर बाइक से जा रहे थे। हरारी दुलारपुर के पास अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। सांड को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और रमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), सुरसंड में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक की स्थिति नाजुक बताई। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।


