भोजपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान बेलौना गांव निवासी अमावस पासवान के पुत्र मनु कुमार(24) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बढ़िया बाजार की है। परिजनों के मुताबिक होली के दिन बिहिया चौरस्ता से बाजार करके गांव लौट रहा था। पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए। जहां से पटना रेफर कर दिया, लेकिन पटना नहीं ले जाकर शहर के ही एक अस्ताल में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात दम तोड़ दिया।
घर से मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक चार भाई-बहन में चौथे नंबर पर था। परिवार में पत्नी फूलकुमारी देवी और एक पुत्री प्रियंका कुमारी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान बेलौना गांव निवासी अमावस पासवान के पुत्र मनु कुमार(24) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बढ़िया बाजार की है। परिजनों के मुताबिक होली के दिन बिहिया चौरस्ता से बाजार करके गांव लौट रहा था। पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए। जहां से पटना रेफर कर दिया, लेकिन पटना नहीं ले जाकर शहर के ही एक अस्ताल में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात दम तोड़ दिया।
घर से मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक चार भाई-बहन में चौथे नंबर पर था। परिवार में पत्नी फूलकुमारी देवी और एक पुत्री प्रियंका कुमारी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है।


