जातिसूचक टिप्पणी पर मारपीट, युवक घायल:कल्याणपुर में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू की

जातिसूचक टिप्पणी पर मारपीट, युवक घायल:कल्याणपुर में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू की

कानपुर के कल्याणपुर में जातिसूचक टिप्पणी का विरोध करने पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके आसपास के लोगों ने पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वही घटना की जानकारी पुलिस को घायल युवक के छोटे भाई ने दी है। कल्याणपुर के आवास विकास संख्या-3, निवासी हर्ष वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि होली की शाम उसके बड़े भाई जितेंद्र वर्मा उर्फ गोलू वर्मा को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि सभी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। जब बड़े भाई ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान उसके सिर पर गंभीर चोट आई। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वही आसपास के लोगों ने पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हैलेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले को लेकर थाना प्रभारी कल्याणपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहत मिली है दोनों पक्षों की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *