औरंगाबाद में एनएच -19 पर हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी एक युवक की मौत इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज ले जाने के क्रम में हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। दुर्घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बटाने नदी के समीप हुई। जहां टोटो और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और 112 पुलिस टीम की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है। मृतक की पहचान शहर के अलीनगर वार्ड 13 निवासी नसरुद्दीन शाह का पुत्र मोशाहिद आलम 23 के रुप में की गई। घायलों की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया निवासी नौशाद आलम, देव थाना क्षेत्र के भटकुर गांव निवासी व वर्तमान में कर्मा रोड निवासी लखन राय के पुत्र प्रिंस कुमार तथा गांधीनगर वार्ड संख्या 33 निवासी टोटो चालक देवनंदन प्रसाद के पुत्र अरुण कुमार के रूप में की गई है। मोशाहिद आलम और नौशाद आलम आपस में मामा-भांजा थे सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि मोशाहिद आलम और नौशाद आलम आपस में मामा-भांजा थे। दोनों बाइक से औरंगाबाद से जोगिया जा रहे थे। वहीं प्रिंस कुमार और अरुण कुमार पानी लदा टोटो लेकर औरंगाबाद की ओर आ रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन बटाने नदी के समीप पहुंचे, तेज रफ्तार के कारण आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस टीम की सहायता से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीन घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर हेल्थ सेंटर रेफर कर दिया। इसी दौरान मगध मेडिकल कॉलेज, गया ले जाने के क्रम में बाइक सवार मोशाहिद ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में अन्य परिजन तथा काफी संख्या में मोहल्लेवासी पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एक महीना पहले ही घर आया था मोशाहिद परिजनों ने बताया कि मृतक मोशाहिद आलम मुंबई की एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन के रूप में काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। शुक्रवार की शाम वह अपने मामा नौशाद आलम को उनके घर जोगिया छोड़ने जा रहा था। मोशाहिद छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके असमय निधन से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अलीनगर मोहल्ले में भी मातम का माहौल पसरा हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। औरंगाबाद में एनएच -19 पर हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी एक युवक की मौत इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज ले जाने के क्रम में हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। दुर्घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बटाने नदी के समीप हुई। जहां टोटो और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और 112 पुलिस टीम की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है। मृतक की पहचान शहर के अलीनगर वार्ड 13 निवासी नसरुद्दीन शाह का पुत्र मोशाहिद आलम 23 के रुप में की गई। घायलों की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के जोगिया निवासी नौशाद आलम, देव थाना क्षेत्र के भटकुर गांव निवासी व वर्तमान में कर्मा रोड निवासी लखन राय के पुत्र प्रिंस कुमार तथा गांधीनगर वार्ड संख्या 33 निवासी टोटो चालक देवनंदन प्रसाद के पुत्र अरुण कुमार के रूप में की गई है। मोशाहिद आलम और नौशाद आलम आपस में मामा-भांजा थे सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि मोशाहिद आलम और नौशाद आलम आपस में मामा-भांजा थे। दोनों बाइक से औरंगाबाद से जोगिया जा रहे थे। वहीं प्रिंस कुमार और अरुण कुमार पानी लदा टोटो लेकर औरंगाबाद की ओर आ रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन बटाने नदी के समीप पहुंचे, तेज रफ्तार के कारण आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस टीम की सहायता से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीन घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर हेल्थ सेंटर रेफर कर दिया। इसी दौरान मगध मेडिकल कॉलेज, गया ले जाने के क्रम में बाइक सवार मोशाहिद ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में अन्य परिजन तथा काफी संख्या में मोहल्लेवासी पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एक महीना पहले ही घर आया था मोशाहिद परिजनों ने बताया कि मृतक मोशाहिद आलम मुंबई की एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन के रूप में काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। शुक्रवार की शाम वह अपने मामा नौशाद आलम को उनके घर जोगिया छोड़ने जा रहा था। मोशाहिद छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके असमय निधन से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अलीनगर मोहल्ले में भी मातम का माहौल पसरा हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।


