गयाजी जिले के टनकुप्पा प्रखंड के बेलदार बीघा गांव में ताश खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सौरव कुमार के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे हुई। जानकारी के अनुसार, सौरव कुमार और कुछ अन्य लोग ताश खेल रहे थे। इसी दौरान दिलीप पासवान ने सौरव से ताश मांगे, लेकिन सौरव ने देने से इनकार कर दिया। ताश देने से मना करने पर दिलीप पासवान ने सौरव को गाली देना शुरू कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद दिलीप पासवान, उदय कुमार और कल्लू कुमार ने मिलकर सौरव कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ-साथ पत्थर और ईंट का भी इस्तेमाल किया। इस मारपीट में सौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से काफी खून बह गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बेलदार बीघा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि दिलीप पासवान शराब के नशे में था और नशे की हालत में ही उसने सौरव कुमार को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया था। संदीप कुमार ने लड़ाई-झगड़ा देखकर 112 पर कॉल किया। सूचना मिलने पर 112 की टीम और टनकुप्पा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से घटना का जायजा लिया। थाना प्रभारी बसंत कुमार राय ने बताया मामले की सूचना मिली है, दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगर आगे से ऐसी घटना होती है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गयाजी जिले के टनकुप्पा प्रखंड के बेलदार बीघा गांव में ताश खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सौरव कुमार के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे हुई। जानकारी के अनुसार, सौरव कुमार और कुछ अन्य लोग ताश खेल रहे थे। इसी दौरान दिलीप पासवान ने सौरव से ताश मांगे, लेकिन सौरव ने देने से इनकार कर दिया। ताश देने से मना करने पर दिलीप पासवान ने सौरव को गाली देना शुरू कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद दिलीप पासवान, उदय कुमार और कल्लू कुमार ने मिलकर सौरव कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ-साथ पत्थर और ईंट का भी इस्तेमाल किया। इस मारपीट में सौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से काफी खून बह गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बेलदार बीघा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि दिलीप पासवान शराब के नशे में था और नशे की हालत में ही उसने सौरव कुमार को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया था। संदीप कुमार ने लड़ाई-झगड़ा देखकर 112 पर कॉल किया। सूचना मिलने पर 112 की टीम और टनकुप्पा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से घटना का जायजा लिया। थाना प्रभारी बसंत कुमार राय ने बताया मामले की सूचना मिली है, दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगर आगे से ऐसी घटना होती है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


