मंदसौर में चाइनीज मांझे से युवक घायल:नाक में गंभीर चोट, सर्जरी करानी पड़ी, पीड़ित परिवार ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

मंदसौर में चाइनीज मांझे से युवक घायल:नाक में गंभीर चोट, सर्जरी करानी पड़ी, पीड़ित परिवार ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

मंदसौर शहर में चायनीज मांझे से हो रहे हादसे लगातार चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला रविवार शाम को सामने आया, जब एक व्यक्ति अपने बेटे को कॉलेज ग्राउंड छोड़ने जा रहे थे और संजीत नाका ओवरब्रिज पर चायनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संजीत नाका ओवरब्रिज के पास घटना जानकारी के अनुसार संजीत नाका ओवरब्रिज के आसपास स्थित मकानों से नियमित रूप से पतंग उड़ाई जाती है, जिसमें प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का उपयोग किया जाता है। इससे ओवरब्रिज से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों पर हर समय खतरा मंडराता है। नाक में गंभीर चोट, सर्जरी करानी पड़ी घटना में घायल हुए पंडित मुकेश शर्मा को नाक में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराना पड़ा। हालत गंभीर होने के चलते उनका ऑपरेशन भी किया गया। परिजन बताते हैं कि घायल व्यक्ति काफी समय तक जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करते रहे। पीड़ित परिवार ने एसपी को सौंपा ज्ञापन पीड़ित व्यक्ति अपने परिजनों के साथ मंगलवार दोपहर एसपी विनोद कुमार मीना से मिलने पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि संजीत नाका ओवरब्रिज पर सुरक्षात्मक जाली लगाई जाए, ताकि पतंग की डोर सड़क तक न पहुंचे और भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें। मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण रूप से सख्त प्रतिबंध लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। निवेदकों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो ऐसी घटनाएं किसी की जान भी ले सकती हैं। ज्ञापन सर्व समाज एवं विप्र सेना मंदसौर की ओर से सौंपा गया। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाइनीज मांझे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *