चूरू में कार पलटने से युवक घायल:गंभीर हालत में इलाज जारी, चलकोई गांव के पास हुआ हादसा

चूरू में कार पलटने से युवक घायल:गंभीर हालत में इलाज जारी, चलकोई गांव के पास हुआ हादसा

चूरू के चलकोई गांव के पास मंगलवार देर रात एक कार हादसे में नई सड़क क्षेत्र निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल अमित कुमार तारानगर से चूरू की ओर आ रहे थे, तभी चलकोई के पास उनकी कार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि अमित कुमार को गंभीर चोटें आईं और वे अचेत हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल को कार से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तत्काल उपचार शुरू किया। अस्पताल चौकी पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल कार पलटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *