रोहतक में सोनीपत के युवक ने लगाई फांसी:दो साल पहले किया प्रेम विवाह, रुपयों के लेनदेन में फंसने के कारण उठाया कदम

रोहतक में सोनीपत के युवक ने लगाई फांसी:दो साल पहले किया प्रेम विवाह, रुपयों के लेनदेन में फंसने के कारण उठाया कदम

रोहतक के बीपीएल फ्लैट में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी के बयान भी दर्ज किए है। मृतक की पहचान रवि पुत्र रणधीर गांव बड़वासनी जिला सोनीपत हाल बीपीएल फ्लैट के रूप में हुई, जो पिछले एक साल से फ्लैट में रह रहा था। 6 साल की उम्र में रवि अपने चाचा के साथ रोहतक में रहने लगा था और पढ़ाई के बाद अब इंश्योरेंस का काम करता था। रवि ने दो साल पहले उत्तर प्रदेश की रहने वाली लड़की के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। दो साल दुबई में किया काम
रवि दो साल तक दुबई में रहा, जहां उसका बड़ा भाई भी रहता है। वहीं पर काम करता था। इसके बाद रोहतक आ गया। दुबई जाने से पहले एक प्रोपर्टी डीलर के यहां भी काम करता था। दुबई से आने के बाद रवि इंश्योरेंस का काम करने लगा। रात को दो बजे लगाई फांसी
रवि के पिता रणधीर ने बताया कि कल दोपहर को बात हुई थी और रवि ने कहा कि वह गाड़ी लेकर मिलने के लिए आएगा। लेकिन रात को दो बजे फोन आया कि रवि ने फांसी का फंदा लगा लिया है। इसके बाद पुत्रवधु को कहा कि उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल जाए। रणधीर ने बताया कि रात के समय रवि को फंदे से उतारकर पुत्रवधु निजी अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। तब तक रवि की सांसे चल रही थी। जब निजी अस्पताल से रवि को लेकर पीजीआई जाने लगे तो रास्ते में ही रवि ने दम तोड़ दिया। दुबई में रहने वाले व्यक्ति ने 62 हजार खाते में डाले, जिसका चल रहा था केस
रणधीर ने बताया कि गांव की ही रहने वाली लड़की की शादी रमेश के साथ हुई थी, जो दुबई में रवि के साथ ही कमरे पर रूका था। रवि तो वापस आ गया, लेकिन रमेश वहीं है। रमेश ने 62 हजार रुपए रवि के खाते में डाल दिए थे, जिसको लेकर पुलिस ने रवि को पकड़ा था। उसका केस भी कोर्ट में चल रहा है, जिसकी अप्रैल में तारीख थी। रणधीर ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े जाने का रवि के दिमाग पर गहरा असर पड़ा, जिसके कारण वह परेशान था। बाकी किसी से कोई झगड़ा या कहासुनी नहीं हुई। रवि की पत्नी के साथ भी कोई कहासुनी नहीं थी। आत्महत्या करने के पीछे केवल 62 हजार की ट्रांजेक्शन वाला मामला है। पुलिस मामले में कर रही जांच
अर्बन एस्टेट थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बीपीएल फ्लैट में फांसी का फंदा लगाकर युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पीजीआई पहुंची, जहां शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पत्नी व पिता के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *