गुजरात के राजकोट में एक सड़क हादसे में सारण जिले के परसा प्रखंड निवासी एक युवक चालक की मौत हो गई है। इस घटना से मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान परसा प्रखंड के माड़र टोले दिघरा गांव निवासी हरिहर राय के 35 वर्षीय पुत्र उपेंद्र राय के रूप में हुई है। उपेंद्र लगभग तीन महीने पहले रोजगार के लिए गुजरात गए थे, जहां वे नीलकंठ कंपनी में ट्रेलर चालक के तौर पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, यह हादसा 13 मार्च की सुबह हुआ। उपेंद्र राय सामान लोड कर गुजरात से राजकोट की ओर जा रहे थे। राजकोट मुख्य सड़क पर उनकी ट्रेलर गाड़ी की एक अन्य ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। रविवार को घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पिता हरिहर राय, माता मोहरपतिया देवी और पत्नी मिन्ता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उपेंद्र अपने पीछे दो पुत्र आकाश और नीकू तथा तीन पुत्रियां प्रियंका, रिंकी और रोशनी छोड़ गए हैं। इस दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं। जिला पार्षद विनोद राय ने बताया कि उपेंद्र राय का शव गुजरात से उनके पैतृक गांव माड़र 15 मार्च को लाया जा रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। गुजरात के राजकोट में एक सड़क हादसे में सारण जिले के परसा प्रखंड निवासी एक युवक चालक की मौत हो गई है। इस घटना से मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान परसा प्रखंड के माड़र टोले दिघरा गांव निवासी हरिहर राय के 35 वर्षीय पुत्र उपेंद्र राय के रूप में हुई है। उपेंद्र लगभग तीन महीने पहले रोजगार के लिए गुजरात गए थे, जहां वे नीलकंठ कंपनी में ट्रेलर चालक के तौर पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, यह हादसा 13 मार्च की सुबह हुआ। उपेंद्र राय सामान लोड कर गुजरात से राजकोट की ओर जा रहे थे। राजकोट मुख्य सड़क पर उनकी ट्रेलर गाड़ी की एक अन्य ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। रविवार को घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पिता हरिहर राय, माता मोहरपतिया देवी और पत्नी मिन्ता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उपेंद्र अपने पीछे दो पुत्र आकाश और नीकू तथा तीन पुत्रियां प्रियंका, रिंकी और रोशनी छोड़ गए हैं। इस दुखद खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं। जिला पार्षद विनोद राय ने बताया कि उपेंद्र राय का शव गुजरात से उनके पैतृक गांव माड़र 15 मार्च को लाया जा रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।


