समस्तीपुर के युवक की पटना में मौत:दो बाइक की टक्कर में हुआ था घायल, तीन साल पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर के युवक की पटना में मौत:दो बाइक की टक्कर में हुआ था घायल, तीन साल पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट-दलसिंहसराय मुख्य सड़क के श्रवण चौक के पास पिछले दिनों 2 बाइक के बीच टक्कर हो गई थी। जिसमें घायल युवक का पटना के आईजीएमएस में इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही बेलसंडी तारा बाजितपुर गांव निवासी उमेश झा के बेटे मुकुंद कुमार झा (24) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर सोमवार को सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया है। सुबह लाश लेकर गांव पहुंचे परिजन
घटना के संबंध में मृतक के चाचा सुरेश झा ने कहा कि 7 जनवरी को भतीजा मुकुंद बाइक से अपने ननिहाल कल्याणपुर जा रहा था, इसी दौरान श्रवण चौक के पास सामने से आ रही एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी। घटना में मुकुंद गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसे पहले दलसिंहसराय का अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे उपचार के लिए परिवार के लोगों ने उसे आईजीआईएमएस में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा था, देर रात मुकुंद की मौत हो गई। जिसके बाद सोमवार सुबह परिवार के लोग पटना से शव लेकर गांव पहुंचे। घटना की जानकारी विभूतिपुर थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बताया गया है कि मुकुंद की शादी 3 साल पहले हुई थी। उसे एक डेढ़ साल की बच्ची भी है।
पटना आईजीआईएमएस में चल रहा था इलाज
रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि पिछले दिनों सड़क हादसे में युवक घायल हो गया था, परिवार के लोग उसका उपचार पटना के आईजीआईएमएस में करा रहे थे। रात में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार लाश लेकर समस्तीपुर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट-दलसिंहसराय मुख्य सड़क के श्रवण चौक के पास पिछले दिनों 2 बाइक के बीच टक्कर हो गई थी। जिसमें घायल युवक का पटना के आईजीएमएस में इलाज के दौरान रविवार रात मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के ही बेलसंडी तारा बाजितपुर गांव निवासी उमेश झा के बेटे मुकुंद कुमार झा (24) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर सोमवार को सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया है। सुबह लाश लेकर गांव पहुंचे परिजन
घटना के संबंध में मृतक के चाचा सुरेश झा ने कहा कि 7 जनवरी को भतीजा मुकुंद बाइक से अपने ननिहाल कल्याणपुर जा रहा था, इसी दौरान श्रवण चौक के पास सामने से आ रही एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी। घटना में मुकुंद गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसे पहले दलसिंहसराय का अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे उपचार के लिए परिवार के लोगों ने उसे आईजीआईएमएस में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा था, देर रात मुकुंद की मौत हो गई। जिसके बाद सोमवार सुबह परिवार के लोग पटना से शव लेकर गांव पहुंचे। घटना की जानकारी विभूतिपुर थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बताया गया है कि मुकुंद की शादी 3 साल पहले हुई थी। उसे एक डेढ़ साल की बच्ची भी है।
पटना आईजीआईएमएस में चल रहा था इलाज
रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा कि पिछले दिनों सड़क हादसे में युवक घायल हो गया था, परिवार के लोग उसका उपचार पटना के आईजीआईएमएस में करा रहे थे। रात में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार लाश लेकर समस्तीपुर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *