राजस्थान के युवक को नौकरी की गारंटी देकर दुबई भेजा:विदेश में पुलिस ने पकड़ा, मजदूरी कर देश लौटा: पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी

राजस्थान के युवक को नौकरी की गारंटी देकर दुबई भेजा:विदेश में पुलिस ने पकड़ा, मजदूरी कर देश लौटा: पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी

राजस्थान के एक युवक को दुबई भेजकर 4.32 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। विदेश में अच्छी सैलरी पर जॉब की गारंटी देकर उसे फंसाया गया था। अवैध रूप से रहने के दौरान दुबई पुलिस ने उसे डिटेन भी कर लिया था। डेढ़ महीने फुटकर मजदूरी कर धक्के खाने के बाद जैसे-तैसे संघर्ष कर युवक वापस लौटा। इसके बाद मुहाना थाने में पीड़ित युवक की तरफ से फर्म के दो मालिक व काउंसलर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। एसआई नरेन्द्र कुमार ने बताया- मानसरोवर के रिको कांटा निवासी सुरेश कुमार मीना (40) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित माइलस्टोन एजुकेशन एंड इमिग्रेशन सर्विसेज फर्म के ऑनर अनु ठाकुर, सुमन और काउंसलर तपेश के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। आरोप है कि सालभर पहले विदेश में जॉब तलाशने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म (माइलस्टोन एजुकेशन एंड इमिग्रेशन सर्विसेज) से कॉन्टैक्ट हुआ। करीब 6 महीने तक लगातार विदेश में जॉब को लेकर बातचीत होती रही। फर्म की थी जॉब गारंटी काउंसलर गीतांजलि ने आश्वासन दिया कि दुबई में उसकी नौकरी लगवा देंगे। वर्क वीजा, आने-जाने की एयर टिकट, खाना-पीना, रहना और विदेश आईडी बनाना व मेडिकल आदि खर्चा फर्म उठाएगी। उनकी फर्म की ओर से 45 दिन तक 3200 दिरहम (दुबई करेंसी) की प्रतिमाह जॉब उपलब्ध करवाएंगे। उसके बाद यूरोप में 4 महीने 15 दिन का जॉब उपलब्ध करवाया जाएगा। विदेश भेजने से लेकर जॉब तक की पूरी जिम्मेदारी फर्म की होगी। 4 लाख रुपए की रखी डिमांड विदेश में नौकरी की एवज में फर्म की ओर से 4 लाख रुपए की डिमांड रखी गई। इसके बाद फर्म का काउंसलर बताते हुए तपेश ने मोबाइल कॉल पर फर्म ऑनर अनु ठाकुर और सुमन से बात करवाई। इनके बताए अनुसार बैंक अकाउंट में 2.85 हजार रुपए ऑनलाइन पेमेंट कर दिया गया। चंडीगढ़ स्थित ऑफिस में जाकर 1.15 लाख रुपए कैश दिए। फर्म को शुरुआत में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग पर सिग्नेचर करते समय 20 हजार रुपए पेमेंट किया गया। इसके बाद दुबई के लिए प्रोफेशनल वीजा का मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग पर सिग्नेचर करवाकर 20 हजार रुपए दिए गए। मजबूरन देने पड़े ओर रुपए फर्म की ओर से 6 दिसम्बर-2025 का जयपुर से दुबई के लिए एयर टिकट उपलब्ध करवाया जाना था। जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर टिकट देने से मना कर दिया गया। पेमेंट मांगा गया। मजबूरन 4 लाख रुपए के अलावा 32 हजार 500 रुपए अलग से पेमेंट करना पड़ा। 5 घंटे इंतजार करवाने के बाद दुबई फ्लाइट के लिए जयपुर से भेजा गया। दुबई एयरपोर्ट पहुंचने पर कहे अनुसार उनका कोई आदमी उसे लेने नहीं आया। खुद के खर्चे पर दुबई में रहने की जगह पहुंचने पर एक हॉल में करीब 50 बैड लगे थे। इसमें एक बैड पीड़ित को दे दिया गया। दुबई पुलिस ने किया डिटेन फर्म की ओर से कहे अनुसार दुबई की जॉब आईडी भी उपलब्ध नहीं करवाई गई। दुबई पुलिस ने अवैध रूप से फर्म की रहने के लिए उपलब्ध बैड की जगह से पकड़ लिया। दुबई पुलिस ने एक रात तक डिटेन रखा। जॉब नहीं मिलने पर रहने-खाने की व्यवस्था के लिए फुटकर मजदूरी कर समय गुजारना पड़ा। जॉब आईडी नहीं होने के कारण अपने देश भी नहीं लौट पाया। गाली-गलौज कर दी धमकी पीड़ित ने अपने स्तर पर ही प्रयास कर जॉब आईडी कार्ड बनवाया। 18 जनवरी-2026 को जॉब आईडी मिली। इसके आधार पर 22 जनवरी को वापस जयपुर आ सका। 28 जनवरी को चंडीगढ़ स्थित फर्म ऑफिस पहुंचने पर मोबाइल बाहर रखवा दिया गया। अपने दिए रुपए मांगने पर उसके साथ गाली-गलौच कर जान से मरवा देने की धमकी दी। धोखे का एहसास होने पर कोर्ट से आदेश करवाकर मुहाना थाने में मामला दर्ज करवाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *