औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र में आज रेलवे ट्रैक से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। घटना दीनदयाल उपाध्याय-गयाजी दक्षिण डाउन रेलवे लाइन पर पोल संख्या-26 से 28 के बीच, बरीमल गांव के पास की है। मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के पचरिया गांव निवासी राम प्रसाद यादव के बेटा आकेश कुमार उर्फ जनवरी (36) के रूप में की गई है। शनिवार की दोपहर बरिमल गांव के कुछ लोग रेलवे ट्रैक की ओर गए थे, तभी उन्होंने ट्रैक के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा। इसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। मृतक के जेब से मिले रेल टिकट और अन्य कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई।पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। शव को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुंशी का काम करता था परिजनों ने बताया कि आकेश कुमार उर्फ जनवरी एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुंशी के पद पर कार्यरत था। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था, जिस कारण घर पर ही रह रहा था। परिजनों के अनुसार, वह किसी आवश्यक कार्य से सासाराम गया हुआ था और वहीं से घर लौट रहा था। मृतक की जेब से सासाराम से जाखीम स्टेशन तक का टिकट भी बरामद हुआ है।परिजनों ने आशंका जताई है कि घर लौटने के दौरान वह ट्रेन के गेट पर बैठा रहा होगा और संतुलन बिगड़ने से रेलवे ट्रैक पर गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी चार बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। तीसरी बहन की शादी फरवरी महीने में तय थी, जिसकी तैयारियों में जनवरी जुटा हुआ था। पिता राम प्रसाद यादव अक्सर बीमार रहते हैं। अब परिवार के सामने बेटी की शादी और रोजमर्रा के खर्चों को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। औरंगाबाद के फेसर थाना क्षेत्र में आज रेलवे ट्रैक से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। घटना दीनदयाल उपाध्याय-गयाजी दक्षिण डाउन रेलवे लाइन पर पोल संख्या-26 से 28 के बीच, बरीमल गांव के पास की है। मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के पचरिया गांव निवासी राम प्रसाद यादव के बेटा आकेश कुमार उर्फ जनवरी (36) के रूप में की गई है। शनिवार की दोपहर बरिमल गांव के कुछ लोग रेलवे ट्रैक की ओर गए थे, तभी उन्होंने ट्रैक के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव देखा। इसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फेसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। मृतक के जेब से मिले रेल टिकट और अन्य कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई।पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। शव को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुंशी का काम करता था परिजनों ने बताया कि आकेश कुमार उर्फ जनवरी एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में मुंशी के पद पर कार्यरत था। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था, जिस कारण घर पर ही रह रहा था। परिजनों के अनुसार, वह किसी आवश्यक कार्य से सासाराम गया हुआ था और वहीं से घर लौट रहा था। मृतक की जेब से सासाराम से जाखीम स्टेशन तक का टिकट भी बरामद हुआ है।परिजनों ने आशंका जताई है कि घर लौटने के दौरान वह ट्रेन के गेट पर बैठा रहा होगा और संतुलन बिगड़ने से रेलवे ट्रैक पर गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था मृतक युवक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी चार बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। तीसरी बहन की शादी फरवरी महीने में तय थी, जिसकी तैयारियों में जनवरी जुटा हुआ था। पिता राम प्रसाद यादव अक्सर बीमार रहते हैं। अब परिवार के सामने बेटी की शादी और रोजमर्रा के खर्चों को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।


