नालंदा में सीएम के जन्मदिन पर युवाओं ने किया रक्तदान:सांसद कौशलेंद्र कुमार बोले- बिहार को पटरी पर लाने वाले नेता हैं नीतीश कुमार

नालंदा में सीएम के जन्मदिन पर युवाओं ने किया रक्तदान:सांसद कौशलेंद्र कुमार बोले- बिहार को पटरी पर लाने वाले नेता हैं नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 75 साल के हो गए हैं। जन्मदिन पर गृह जिला नालंदा में पार्टी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘युवा जदयू नालंदा’ की ओर से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर का नेतृत्व जिला अध्यक्ष धीरज पटेल और नगर अध्यक्ष राहुल रंजन कुशवाहा ने किया। रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आज हमारे नेता का जन्मदिन है। इस ऐतिहासिक अवसर पर यहां के युवाओं ने रक्तदान कर समाज के उन लाचार और बीमार लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है, जिन्हें ब्लड की आवश्यकता होती है। ‘बिहार को पटरी पर लाने वाले नेता हैं नीतीश’ सांसद ने मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की पटरी पर लाकर खड़ा किया है। आज बिहार में बच्चे शिक्षित हो रहे हैं, लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विकास की बयार बह रही है। पहले के बुरे हालातों को बदलकर एक ‘सुंदर बिहार’ बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है। युवाओं ने किया रक्तदान शिविर में जदयू कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से जेडीयू जिला युवा उपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, अभिषेक भारती, शशि कुमार, सौरभ कुमार, रजनीश रंजन, हरेंद्र प्रसाद, इमाम हसन और नीतीश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार की देखरेख में लैब टेक्नीशियन ताहिर आलम, दिवाकर कुमार, दिनेश कुमार और संजय कुमार ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की। दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी इस सेवा कार्य के दौरान जेडीयू के नेता राजेंद्र प्रसाद, जिला प्रवक्ता धनंजय देव,सनी पटेल, संजीत यादव, सनी महतो, संजीव महतो, पवन शर्मा, अर्णव आर्य, रोहित कुमार, संजीत पासवान, मौर्य सिंह, विभुति कुमार और अंकित महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना की और समाज सेवा का संकल्प लिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 75 साल के हो गए हैं। जन्मदिन पर गृह जिला नालंदा में पार्टी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘युवा जदयू नालंदा’ की ओर से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर का नेतृत्व जिला अध्यक्ष धीरज पटेल और नगर अध्यक्ष राहुल रंजन कुशवाहा ने किया। रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आज हमारे नेता का जन्मदिन है। इस ऐतिहासिक अवसर पर यहां के युवाओं ने रक्तदान कर समाज के उन लाचार और बीमार लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है, जिन्हें ब्लड की आवश्यकता होती है। ‘बिहार को पटरी पर लाने वाले नेता हैं नीतीश’ सांसद ने मुख्यमंत्री की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की पटरी पर लाकर खड़ा किया है। आज बिहार में बच्चे शिक्षित हो रहे हैं, लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विकास की बयार बह रही है। पहले के बुरे हालातों को बदलकर एक ‘सुंदर बिहार’ बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है। युवाओं ने किया रक्तदान शिविर में जदयू कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से जेडीयू जिला युवा उपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, अभिषेक भारती, शशि कुमार, सौरभ कुमार, रजनीश रंजन, हरेंद्र प्रसाद, इमाम हसन और नीतीश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार की देखरेख में लैब टेक्नीशियन ताहिर आलम, दिवाकर कुमार, दिनेश कुमार और संजय कुमार ने रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की। दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी इस सेवा कार्य के दौरान जेडीयू के नेता राजेंद्र प्रसाद, जिला प्रवक्ता धनंजय देव,सनी पटेल, संजीत यादव, सनी महतो, संजीव महतो, पवन शर्मा, अर्णव आर्य, रोहित कुमार, संजीत पासवान, मौर्य सिंह, विभुति कुमार और अंकित महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना की और समाज सेवा का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *