कटिहार जिले के मनिहारी मनिहारी रेलवे ग्राउंड में गुरुवार की सुबह आर्मी की तैयारी कर रहा एक युवक की दौड़ते समय अचानक बेहोश हो कर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह ब्रेन हेमरेज बातई जा रही है।
हमेशा की तरह दौड़ने गया था युवक की पहचान मेदनीपुर (बघार पंचायत) निवासी सोनू कुमार सिंह (पिता भागीरथ सिंह) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोनू रोजाना की तरह सुबह दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास के दौरान वे अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। मैदान में मौजूद अन्य युवकों ने तुरंत उन्हें उठाया और मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।
जांच में सांस नहीं चल रही थी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. खुर्शीद आलम ने बताया कि युवक को अचेत अवस्था में लाया गया था। जांच के दौरान उनकी नाड़ी और सांस नहीं चल रही थी। प्रारंभिक जांच में ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार डॉक्टर ने कहा कि मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। सोनू कुमार सिंह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे थे। उनकी असामयिक मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया है। कटिहार जिले के मनिहारी मनिहारी रेलवे ग्राउंड में गुरुवार की सुबह आर्मी की तैयारी कर रहा एक युवक की दौड़ते समय अचानक बेहोश हो कर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में घटना की वजह ब्रेन हेमरेज बातई जा रही है।
हमेशा की तरह दौड़ने गया था युवक की पहचान मेदनीपुर (बघार पंचायत) निवासी सोनू कुमार सिंह (पिता भागीरथ सिंह) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोनू रोजाना की तरह सुबह दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास के दौरान वे अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। मैदान में मौजूद अन्य युवकों ने तुरंत उन्हें उठाया और मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।
जांच में सांस नहीं चल रही थी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. खुर्शीद आलम ने बताया कि युवक को अचेत अवस्था में लाया गया था। जांच के दौरान उनकी नाड़ी और सांस नहीं चल रही थी। प्रारंभिक जांच में ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार डॉक्टर ने कहा कि मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। सोनू कुमार सिंह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे थे। उनकी असामयिक मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया है।


