शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र में होली की रात पारिवारिक विवाद में घायल हुए 30 वर्षीय युवक विजय यादव की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने पति के भाई और पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना बरबीघा थाना क्षेत्र के नर्सरी मोहल्ला में हुई। मृतक की पहचान नर्सरी मोहल्ला निवासी विनय यादव के पुत्र विजय यादव के रूप में की गई। वह भाजपा नेता अजय यादव का भाई बताया जाता है। बरबीघा थाना के अपर थाना अध्यक्ष रिंकू रंजन ने बताया कि आपसी विवाद में युवक घायल हुआ था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के चेहरे, सिर और हाथ पर चोट के निशान पाए गए है परिवार वालों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला
थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि युवक की मौत को लेकर परिवार वालों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी। थाना अध्यक्ष के अनुसार, मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति की हत्या उसके पिता और भाई ने की है। मोहल्ले के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, विजय यादव सुबह से ही शराब पीकर हंगामा कर रहा था और कई लोगों से उलझ रहा था। शाम को भी वह घर और मोहल्ले में हंगामा कर रहा था, जिसके बाद उसका परिवार के लोगों से विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
थाना अध्यक्ष ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा। शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र में होली की रात पारिवारिक विवाद में घायल हुए 30 वर्षीय युवक विजय यादव की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने पति के भाई और पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना बरबीघा थाना क्षेत्र के नर्सरी मोहल्ला में हुई। मृतक की पहचान नर्सरी मोहल्ला निवासी विनय यादव के पुत्र विजय यादव के रूप में की गई। वह भाजपा नेता अजय यादव का भाई बताया जाता है। बरबीघा थाना के अपर थाना अध्यक्ष रिंकू रंजन ने बताया कि आपसी विवाद में युवक घायल हुआ था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के चेहरे, सिर और हाथ पर चोट के निशान पाए गए है परिवार वालों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला
थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि युवक की मौत को लेकर परिवार वालों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी। थाना अध्यक्ष के अनुसार, मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति की हत्या उसके पिता और भाई ने की है। मोहल्ले के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, विजय यादव सुबह से ही शराब पीकर हंगामा कर रहा था और कई लोगों से उलझ रहा था। शाम को भी वह घर और मोहल्ले में हंगामा कर रहा था, जिसके बाद उसका परिवार के लोगों से विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
थाना अध्यक्ष ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।