नवादा में करंट से युवक की मौत:खेत में खाद डालते समय तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

नवादा में करंट से युवक की मौत:खेत में खाद डालते समय तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना कहुआरा गांव के भट्टा हाट स्थित एक खेत में खाद डालते समय हुई। मृतक की पहचान कहुआरा गांव निवासी स्व. लखन राजवंशी के पुत्र अशोक राजवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोक राजवंशी दोपहर करीब 1 बजे अपने घर से खेत में खाद डालने निकले थे। भट्टा हाट के समीप अपने गेहूं के खेत में खाद डालते समय वह खेत में गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए कुछ देर बाद जब उनकी पत्नी पूनम देवी खेत में पहुंचीं, तो उन्होंने अशोक को जमीन पर गिरा हुआ पाया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। अशोक को तत्काल सीएचसी नारदीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई दुर्गानंद ठाकुर सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति देने की मांग की मृतक अशोक राजवंशी के परिवार में उनकी पत्नी पूनम देवी, तीन पुत्र अंकित कुमार, दिलखुश कुमार, गोलू कुमार और एक पुत्री करीना कुमारी हैं। सरपंच नागेंद्र कुमार सिन्हा, पूर्व मुखिया राकेश कुमार, शिक्षक देवेंद्र कुमार और रूपलाल मांझी सहित कई ग्रामीण सीएचसी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से आपदा प्रबंधन कोष से पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। बताया गया है कि अशोक राजवंशी अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना कहुआरा गांव के भट्टा हाट स्थित एक खेत में खाद डालते समय हुई। मृतक की पहचान कहुआरा गांव निवासी स्व. लखन राजवंशी के पुत्र अशोक राजवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोक राजवंशी दोपहर करीब 1 बजे अपने घर से खेत में खाद डालने निकले थे। भट्टा हाट के समीप अपने गेहूं के खेत में खाद डालते समय वह खेत में गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए कुछ देर बाद जब उनकी पत्नी पूनम देवी खेत में पहुंचीं, तो उन्होंने अशोक को जमीन पर गिरा हुआ पाया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। अशोक को तत्काल सीएचसी नारदीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई दुर्गानंद ठाकुर सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति देने की मांग की मृतक अशोक राजवंशी के परिवार में उनकी पत्नी पूनम देवी, तीन पुत्र अंकित कुमार, दिलखुश कुमार, गोलू कुमार और एक पुत्री करीना कुमारी हैं। सरपंच नागेंद्र कुमार सिन्हा, पूर्व मुखिया राकेश कुमार, शिक्षक देवेंद्र कुमार और रूपलाल मांझी सहित कई ग्रामीण सीएचसी पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। स्थानीय नेताओं और ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से आपदा प्रबंधन कोष से पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। बताया गया है कि अशोक राजवंशी अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *