रायबरेली में सड़क हादसे में युवक की मौत:अटौरा बुजुर्ग के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

रायबरेली में सड़क हादसे में युवक की मौत:अटौरा बुजुर्ग के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

रायबरेली के अटौरा बुजुर्ग क्षेत्र में राठौर ढाबा के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना एक अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मारने से हुई। मृतकों की पहचान केशरूवा निवासी कृष्ण कुमार (16 वर्ष) और सुभाष कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी काम से रायबरेली से लालगंज की ओर जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुभाष कुमार का इलाज चल रहा है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *