नवादा के हिसुआ में सड़क दुर्घटना, युवक की मौत:तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा, चचेरा भाई गंभीर

नवादा के हिसुआ में सड़क दुर्घटना, युवक की मौत:तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा, चचेरा भाई गंभीर

नवादा के हिसुआ में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक मोहम्मद कामरान की मौत हो गई। इस घटना में उनका चचेरा भाई मोहम्मद फोरकान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। यह हादसा हिसुआ-राजगीर रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ। पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मोहम्मद कामरान की मौके पर ही मौत हो गई। मोहम्मद फोरकान की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल फोरकान को अस्पताल भिजवाया। हिसुआ के पीएचसी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने मोहम्मद कामरान को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने नवादा सदर अस्पताल किया रेफर हिसुआ में इलाज के दौरान फोरकान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। नवादा पहुंचने पर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर सुनील कुमार ने भी मोहम्मद कामरान को मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद कामरान की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों के अस्पताल पहुंचने पर पूरे माहौल में कोहराम मच गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को भी कुछ क्षति पहुंची है। नवादा के हिसुआ में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक मोहम्मद कामरान की मौत हो गई। इस घटना में उनका चचेरा भाई मोहम्मद फोरकान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। यह हादसा हिसुआ-राजगीर रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ। पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मोहम्मद कामरान की मौके पर ही मौत हो गई। मोहम्मद फोरकान की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल फोरकान को अस्पताल भिजवाया। हिसुआ के पीएचसी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने मोहम्मद कामरान को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने नवादा सदर अस्पताल किया रेफर हिसुआ में इलाज के दौरान फोरकान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। नवादा पहुंचने पर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर सुनील कुमार ने भी मोहम्मद कामरान को मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद कामरान की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया। माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों के अस्पताल पहुंचने पर पूरे माहौल में कोहराम मच गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को भी कुछ क्षति पहुंची है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *