गुरुग्राम में सड़क हादसे में युवक की मौत:साथी घायल; वाहन ने बाइक को टक्कर मारी; मोमोज सप्लाई करने गए थे

गुरुग्राम में सड़क हादसे में युवक की मौत:साथी घायल; वाहन ने बाइक को टक्कर मारी; मोमोज सप्लाई करने गए थे

गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर के खेड़ा खुरमपुर रोड पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान फर्रुखनगर के वार्ड नंबर-3 निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रमोद अपने गांव के मनीष के साथ बाइक पर मोमोज की सप्लाई देने खेड़ा खुरमपुर गया था। शाम करीब 6:30 बजे फर्रुखनगर लौटते समय, ब्रोजो वेयरहाउस के पास एक अज्ञात वाहन ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। प्रमोद को गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल मनीष को परिजनों द्वारा खेड़की दौला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक के भाई की सख्त कार्रवाई की मांग मृतक के भाई पवन ने फर्रुखनगर थाने में अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। थाना फर्रुखनगर के जांच अधिकारी SI हवा सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *