आजमगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत:दूसरे घायल युवक का चल रहा है इलाज, पेड़ से टकरा गई थी बाइक

आजमगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत:दूसरे घायल युवक का चल रहा है इलाज, पेड़ से टकरा गई थी बाइक

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के पास अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। युवकों की तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक युवक की पहचान अजय चौहान 22 के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान अरविंद चौहान के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अजय पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। कोई घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। रिश्तेदारी से वापस लौटते समय हुआ हादसा
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के हाफिजपुर के रहने वाले अजय चौहान अपने मित्र अरविंद चौहान के साथ रिश्तेदारी गए थे। और गुरुवार को रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *