सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-227 पर हरारी दुलारपुर पुल के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वैन और बाइक की आमने-सामने हुई सीधी टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप वैन (BR 5G B 6893) और बाइक (BR 30F 8527) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के सूतिहरा गोट वार्ड संख्या-9 निवासी छोटन अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र तौफीक अंसारी के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान उसी गांव के सलीम अंसारी के पुत्र तोहिद अंसारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुरसंड में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक लालू कुमार ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सुरसंड थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता, अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, पीटीसी मुकेश कुमार, निरीक्षक सुमन कुमारी सहित चौकीदार व सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता ने बताया कि पिकअप वैन सीतामढ़ी की ओर से चावल लादकर सुरसंड की तरफ जा रही थी, जबकि मृतक और घायल बाइक से अपने गांव सूतिहरा लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-227 पर हरारी दुलारपुर पुल के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वैन और बाइक की आमने-सामने हुई सीधी टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप वैन (BR 5G B 6893) और बाइक (BR 30F 8527) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के सूतिहरा गोट वार्ड संख्या-9 निवासी छोटन अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र तौफीक अंसारी के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान उसी गांव के सलीम अंसारी के पुत्र तोहिद अंसारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुरसंड में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक लालू कुमार ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सुरसंड थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता, अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, पीटीसी मुकेश कुमार, निरीक्षक सुमन कुमारी सहित चौकीदार व सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता ने बताया कि पिकअप वैन सीतामढ़ी की ओर से चावल लादकर सुरसंड की तरफ जा रही थी, जबकि मृतक और घायल बाइक से अपने गांव सूतिहरा लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


