गयाजी में इमामगंज प्रखंड के कुशेश्वर पंचायत अंतर्गत मसान थान के पास आज सड़क हादसा हुआ। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहित गांव निवासी लवकुश पासवान के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मसान थान से नदी किनारे तक विधायक निधि से सड़क निर्माण काम कराया जा रहा है। निर्माण एजेंसी की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से सड़क निर्माण सामग्री ढोई जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद लवकुश पासवान ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गुस्साए लोगों ने की मुआवजे की मांग घटना होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल लवकुश को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई। लेकिन हालत इतनी गंभीर थी कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, परिजन बदहवास हो गए। मृतक के चाचा राहुल पासवान ने बताया कि लवकुश बेहद मेहनती था। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घर की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो अब पिता के साये से हमेशा के लिए वंचित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। थाना इमामगंज में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । ट्रैक्टर-ट्रॉली और निर्माण कार्य से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि लवकुश पासवान गरीब परिवार से थे और उनके बच्चों का भविष्य अब संकट में है। ऐसे में सरकार और प्रशासन को आगे आकर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए। गयाजी में इमामगंज प्रखंड के कुशेश्वर पंचायत अंतर्गत मसान थान के पास आज सड़क हादसा हुआ। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहित गांव निवासी लवकुश पासवान के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मसान थान से नदी किनारे तक विधायक निधि से सड़क निर्माण काम कराया जा रहा है। निर्माण एजेंसी की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से सड़क निर्माण सामग्री ढोई जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद लवकुश पासवान ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गुस्साए लोगों ने की मुआवजे की मांग घटना होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल लवकुश को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई। लेकिन हालत इतनी गंभीर थी कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, परिजन बदहवास हो गए। मृतक के चाचा राहुल पासवान ने बताया कि लवकुश बेहद मेहनती था। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घर की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो अब पिता के साये से हमेशा के लिए वंचित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। थाना इमामगंज में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । ट्रैक्टर-ट्रॉली और निर्माण कार्य से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि लवकुश पासवान गरीब परिवार से थे और उनके बच्चों का भविष्य अब संकट में है। ऐसे में सरकार और प्रशासन को आगे आकर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए।


