खगड़िया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में परबत्ता प्रखंड के वैसा गांव निवासी शेखर चौरसिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना पितौंझिया ढाला और महेशखूंट के बीच हरंगी टोला के समीप हुई, जब शेखर मोटरसाइकिल से महेशखूंट की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बस ने शेखर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शेखर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस के सहचालक ने घायल शेखर को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने शेखर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। गुरुवार को बेगूसराय में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शेखर चौरसिया की मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का कहना है कि आगामी 6 फरवरी को उनके भतीजे की शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। ग्रामीण हर्ष कुमार ने बताया कि एनएच-31 पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है। खगड़िया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में परबत्ता प्रखंड के वैसा गांव निवासी शेखर चौरसिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना पितौंझिया ढाला और महेशखूंट के बीच हरंगी टोला के समीप हुई, जब शेखर मोटरसाइकिल से महेशखूंट की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक बस ने शेखर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शेखर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस के सहचालक ने घायल शेखर को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने शेखर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। गुरुवार को बेगूसराय में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शेखर चौरसिया की मौत से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का कहना है कि आगामी 6 फरवरी को उनके भतीजे की शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। ग्रामीण हर्ष कुमार ने बताया कि एनएच-31 पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।


