लातेहार में हाथी के हमले से युवक की मौत:आलू के खेत में सिंचाई करते समय हुआ हादसा, वन विभाग ने दिया मुआवजा

लातेहार में हाथी के हमले से युवक की मौत:आलू के खेत में सिंचाई करते समय हुआ हादसा, वन विभाग ने दिया मुआवजा

लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भैंसादोन गांव में रविवार रात जंगली हाथियों के झुंड के हमले में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बालूमाथ निवासी प्रमुख लोहरा के 19 वर्षीय पुत्र आर्यन लोहरा के रूप में हुई है। पिता प्रमुख लोहरा ने बताया कि आर्यन अपने आलू के खेत में पानी का पटवन कर रहा था। इसी दौरान चार हाथियों का एक झुंड खेत की ओर आया और अचानक आर्यन पर हमला कर दिया। हाथियों ने युवक को पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समय-समय पर हाथियों की आवाजाही होती रहती है: ग्रामीण घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे आर्यन को बचाया नहीं जा सका। इस घटना से भैंसादोन और आसपास के गांवों में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में समय-समय पर हाथियों की आवाजाही होती रहती है। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी के हमले से युवक की मौत हुई है। विभाग द्वारा परिजनों को तत्काल 40 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया है। शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी। रेंजर महतो ने लोगों से रात में अकेले बाहर न निकलने की अपील की है, क्योंकि क्षेत्र में हाथियों का लगातार विचरण हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद ग्रामीण सतर्क नहीं हो रहे हैं। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भैंसादोन गांव में रविवार रात जंगली हाथियों के झुंड के हमले में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बालूमाथ निवासी प्रमुख लोहरा के 19 वर्षीय पुत्र आर्यन लोहरा के रूप में हुई है। पिता प्रमुख लोहरा ने बताया कि आर्यन अपने आलू के खेत में पानी का पटवन कर रहा था। इसी दौरान चार हाथियों का एक झुंड खेत की ओर आया और अचानक आर्यन पर हमला कर दिया। हाथियों ने युवक को पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समय-समय पर हाथियों की आवाजाही होती रहती है: ग्रामीण घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे आर्यन को बचाया नहीं जा सका। इस घटना से भैंसादोन और आसपास के गांवों में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में समय-समय पर हाथियों की आवाजाही होती रहती है। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि हाथियों के झुंड से बिछड़े एक हाथी के हमले से युवक की मौत हुई है। विभाग द्वारा परिजनों को तत्काल 40 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया है। शेष राशि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाएगी। रेंजर महतो ने लोगों से रात में अकेले बाहर न निकलने की अपील की है, क्योंकि क्षेत्र में हाथियों का लगातार विचरण हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद ग्रामीण सतर्क नहीं हो रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *