तालाब में डूबने से युवक की मौत:दरभंगा में पैर फिसलने से हादसा, जीजा बोले- अस्पताल में मौत के बाद 27 हजार रुपए लिए

तालाब में डूबने से युवक की मौत:दरभंगा में पैर फिसलने से हादसा, जीजा बोले- अस्पताल में मौत के बाद 27 हजार रुपए लिए

दरभंगा में 23 साल के युवक की मौत हो गई। तालाब में डूबने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान अमरेश कुमार पासवान, पिता दिलीप पासवान के रूप में की गई है। मामला मनिगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर वार्ड संख्या-15 का है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, अमरेश बचपन से ही मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। मंगलवार को वह टॉयलेट के लिए घर से लगभग 250 मीटर दूर स्थित एक पोखर की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पोखर में गिर पड़ा। आशंका जताई जा रही है कि गिरने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा भी पड़ा होगा, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अमरेश को पोखर से बाहर निकाला। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीन भाइयों में सबसे छोटा था अमरेश मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। अमरेश कोई काम नहीं करता था और परिवार का भरण-पोषण उसके पिता दिलीप पासवान करते हैं, जो पेशे से किसान हैं।अमरेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के जीजा के भाई पिंटू कुमार पासवान ने निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमरेश की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी, इसके बावजूद उसे वेंटिलेटर पर रखकर परिजनों से पैसे वसूले गए। करीब एक से डेढ़ घंटे के भीतर इलाज के नाम पर 26 से 27 हजार रुपए लिए गए। जब परिजनों ने मरीज की स्थिति जानने की कोशिश की, तो अस्पताल कर्मियों ने कहा कि मरीज मौजूद ही नहीं है। आरोप है कि झूठा इलाज कर परिजनों से पैसे लिए गए और शव ले जाने के दौरान काउंटर पर एक्सट्रा 7,500 रुपए भी वसूले गए। मजबूरी में परिजनों को किसी तरह पैसे का इंतजाम कर शव घर लाना पड़ा। मनिगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि टॉयलेट के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा में 23 साल के युवक की मौत हो गई। तालाब में डूबने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान अमरेश कुमार पासवान, पिता दिलीप पासवान के रूप में की गई है। मामला मनिगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर वार्ड संख्या-15 का है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, अमरेश बचपन से ही मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। मंगलवार को वह टॉयलेट के लिए घर से लगभग 250 मीटर दूर स्थित एक पोखर की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पोखर में गिर पड़ा। आशंका जताई जा रही है कि गिरने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा भी पड़ा होगा, जिससे उसकी हालत और गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अमरेश को पोखर से बाहर निकाला। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीन भाइयों में सबसे छोटा था अमरेश मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। अमरेश कोई काम नहीं करता था और परिवार का भरण-पोषण उसके पिता दिलीप पासवान करते हैं, जो पेशे से किसान हैं।अमरेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के जीजा के भाई पिंटू कुमार पासवान ने निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमरेश की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी, इसके बावजूद उसे वेंटिलेटर पर रखकर परिजनों से पैसे वसूले गए। करीब एक से डेढ़ घंटे के भीतर इलाज के नाम पर 26 से 27 हजार रुपए लिए गए। जब परिजनों ने मरीज की स्थिति जानने की कोशिश की, तो अस्पताल कर्मियों ने कहा कि मरीज मौजूद ही नहीं है। आरोप है कि झूठा इलाज कर परिजनों से पैसे लिए गए और शव ले जाने के दौरान काउंटर पर एक्सट्रा 7,500 रुपए भी वसूले गए। मजबूरी में परिजनों को किसी तरह पैसे का इंतजाम कर शव घर लाना पड़ा। मनिगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि टॉयलेट के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *