औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाव बिगहा गांव में नहर में डूबने से एक 24 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के बेटे छोटू कुमार के रूप में की गई है। छोटू कुमार का घर नहर के किनारे ही बना हुआ है। आज वो घर से निकलकर टॉयलेट के लिए नहर की ओर गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़ा। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह संभल नहीं सका और डूबने लगा। राहगीरों ने डूबते हुए देखा, तो शोर मचा कर ग्रामीणों को दी जानकारी उसी रास्ते से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर नहर में डूब रहे युवक पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। शोरगुल सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना देर किए नहर में छलांग लगाकर छोटू को बाहर निकालने का प्रयास किया और कुछ देर बाद उसे नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नहर से युवक का शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इसके बाद घटना की सूचना दाउदनगर थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर विक्की कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि छोटू कुमार दो भाइयों में छोटा था। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन की शादी अभी होनी बाकी है। कुछ साल पहले ही बीमारी के कारण उसकी मां की भी मौत हो गई थी। परिवार की जिम्मेदारी पिता और बड़े भाई पर आ गई थी। छोटू के पिता और बड़ा भाई दिल्ली में रहकर ऑटो चलाते हैं और उसी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। छोटू भी गांव में रहकर घर-परिवार की देखभाल करता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को कुछ सहारा मिल सके। दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि भाव बिगहा गांव में नहर में डूबने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाव बिगहा गांव में नहर में डूबने से एक 24 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के बेटे छोटू कुमार के रूप में की गई है। छोटू कुमार का घर नहर के किनारे ही बना हुआ है। आज वो घर से निकलकर टॉयलेट के लिए नहर की ओर गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़ा। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह संभल नहीं सका और डूबने लगा। राहगीरों ने डूबते हुए देखा, तो शोर मचा कर ग्रामीणों को दी जानकारी उसी रास्ते से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर नहर में डूब रहे युवक पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। शोरगुल सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिना देर किए नहर में छलांग लगाकर छोटू को बाहर निकालने का प्रयास किया और कुछ देर बाद उसे नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नहर से युवक का शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इसके बाद घटना की सूचना दाउदनगर थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर विक्की कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि छोटू कुमार दो भाइयों में छोटा था। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन की शादी अभी होनी बाकी है। कुछ साल पहले ही बीमारी के कारण उसकी मां की भी मौत हो गई थी। परिवार की जिम्मेदारी पिता और बड़े भाई पर आ गई थी। छोटू के पिता और बड़ा भाई दिल्ली में रहकर ऑटो चलाते हैं और उसी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। छोटू भी गांव में रहकर घर-परिवार की देखभाल करता था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को कुछ सहारा मिल सके। दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि भाव बिगहा गांव में नहर में डूबने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


