मैनपुरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, दिल्ली से लौटते समय हुआ हादसा

मैनपुरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, दिल्ली से लौटते समय हुआ हादसा

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एटा-इंदर बाईपास के पास हुआ।
कुरावली क्षेत्र के एटा अंडर बाईपास पर यह हादसा उस समय हुआ, जब नगला कुआं (थाना कुर्रा) निवासी शैलेंद्र अपने साथी अरुण के साथ दिल्ली से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बाईपास पर पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अरुण को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक शैलेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर या बाइक के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ हो सकता है। थाना प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। एक युवक की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। बताया गया है कि दोनों युवक दिल्ली में निजी नौकरी करते थे और अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *