मधुबनी के मधेपुर प्रखंड अंतर्गत भेजा थाना क्षेत्र के दलदल गांव में सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक सुरेश सदा की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुई। भेजा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। मृतक के भतीजे शंभू सदा ने बताया कि सुरेश सदा सरस्वती पूजा देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक बाइक चालक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से सुरेश सदा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बाइक किया जब्त भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है। मधुबनी के मधेपुर प्रखंड अंतर्गत भेजा थाना क्षेत्र के दलदल गांव में सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक सुरेश सदा की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुई। भेजा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। मृतक के भतीजे शंभू सदा ने बताया कि सुरेश सदा सरस्वती पूजा देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक बाइक चालक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से सुरेश सदा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बाइक किया जब्त भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है।


