कैमूर जिले के दुर्गावती स्टेशन के समीप सोमवार को एक 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बरकत नगर (वार्ड संख्या 11) निवासी अलूसेन फारूकी के पुत्र राजू फारूकी के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राजू फारूकी रविवार को मुगलसराय स्थित अपनी बहन के घर गया था। सोमवार सुबह वह ट्रेन से अपने घर मोहनिया लौट रहा था। इसी दौरान दुर्गावती स्टेशन से पूरब दिशा में वह अचानक अनियंत्रित होकर ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन की गति तेज होने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की हादसे की सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। सुबह लगभग 7:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई खुर्शीद फारूकी ने बताया कि उनका छोटा भाई घर आने की खुशी में था। घटना की खबर बरकत नगर स्थित घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। कैमूर जिले के दुर्गावती स्टेशन के समीप सोमवार को एक 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बरकत नगर (वार्ड संख्या 11) निवासी अलूसेन फारूकी के पुत्र राजू फारूकी के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, राजू फारूकी रविवार को मुगलसराय स्थित अपनी बहन के घर गया था। सोमवार सुबह वह ट्रेन से अपने घर मोहनिया लौट रहा था। इसी दौरान दुर्गावती स्टेशन से पूरब दिशा में वह अचानक अनियंत्रित होकर ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन की गति तेज होने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की हादसे की सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। सुबह लगभग 7:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बड़े भाई खुर्शीद फारूकी ने बताया कि उनका छोटा भाई घर आने की खुशी में था। घटना की खबर बरकत नगर स्थित घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।


