पूर्णिया के के.नगर में रेल की पटरी के किनारे लाश मिली है। लाश 35 साल के शख्स की है। युवक रेल की पटरी क्रॉस कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। लाश बनभाग रेलवे पुल के पास पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर पटरी के किनारे मिली। युवक के सिर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना मिलते ही के.नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश को 72 घंटे के लिए GMCH के पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। युवक रेल की पटरी क्रॉस कर रहा था प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह ग्रामीण रोजाना की तरह घर से टहलने निकले थे कि तभी उनकी नजर एक युवक पर पड़ी। युवक रेल की पटरी क्रॉस कर रहा था कि तभी सामने से ट्रेन आ गया। ट्रेन की चपेट के आते ही युवक की जान चली गई। इसके बाद तुरंत के.नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही केनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक ने नीले रंग की पैंट, काले रंग का जैकेट पहन रखा है और पैरों में जूते थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को 72 घंटे के लिए GMCH के पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। पूर्णिया के के.नगर में रेल की पटरी के किनारे लाश मिली है। लाश 35 साल के शख्स की है। युवक रेल की पटरी क्रॉस कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। लाश बनभाग रेलवे पुल के पास पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर पटरी के किनारे मिली। युवक के सिर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। शव मिलने की सूचना मिलते ही के.नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश को 72 घंटे के लिए GMCH के पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। युवक रेल की पटरी क्रॉस कर रहा था प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह ग्रामीण रोजाना की तरह घर से टहलने निकले थे कि तभी उनकी नजर एक युवक पर पड़ी। युवक रेल की पटरी क्रॉस कर रहा था कि तभी सामने से ट्रेन आ गया। ट्रेन की चपेट के आते ही युवक की जान चली गई। इसके बाद तुरंत के.नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही केनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक ने नीले रंग की पैंट, काले रंग का जैकेट पहन रखा है और पैरों में जूते थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को 72 घंटे के लिए GMCH के पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।


