ट्रेन से कटने से युवक की मौत

ट्रेन से कटने से युवक की मौत

भास्कर न्यूज|जहानाबाद पटना-गया रेलखंड स्थित जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वह ट्रेन से उतरने के बाद जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान गयाजी की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति जनशताब्दी एक्सप्रेस से उतरने के बाद प्लेटफार्म नंबर दो की ओर जाने के लिए ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गई। युवक को संभलने का मौका भी नहीं मिला और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान नदौल मठ निवासी विजय प्रसाद उम्र 48 वर्ष के रूप में की गई है। कई यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने की मांग की। हादसे की सूचना मिलते ही रेल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों से ट्रैक पार न करने और फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। भास्कर न्यूज|जहानाबाद पटना-गया रेलखंड स्थित जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वह ट्रेन से उतरने के बाद जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान गयाजी की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति जनशताब्दी एक्सप्रेस से उतरने के बाद प्लेटफार्म नंबर दो की ओर जाने के लिए ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गई। युवक को संभलने का मौका भी नहीं मिला और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान नदौल मठ निवासी विजय प्रसाद उम्र 48 वर्ष के रूप में की गई है। कई यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने की मांग की। हादसे की सूचना मिलते ही रेल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों से ट्रैक पार न करने और फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *