गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में झरही नदी में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खुशहाल छापर गांव निवासी विष्णु साह के बेटे बिजेश साह के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन ने बताया कि बिजेश साह देर रात खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब परिजन जागे तो वह अपने बिस्तर पर नहीं थे। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू की। मानसिक रूप से बीमार थे पिता इसी बीच, कुछ लोगों ने झरही नदी में एक शव तैरते हुए देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के पिता ने बताया कि बिजेश साह मानसिक रूप से बीमार रहते थे। उन्होंने आशंका जताई कि वह देर रात घर से निकल गए और नदी में डूब गए। बिजेश साह के एक लड़का और एक लड़की है। गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में झरही नदी में डूबने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खुशहाल छापर गांव निवासी विष्णु साह के बेटे बिजेश साह के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन ने बताया कि बिजेश साह देर रात खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब परिजन जागे तो वह अपने बिस्तर पर नहीं थे। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू की। मानसिक रूप से बीमार थे पिता इसी बीच, कुछ लोगों ने झरही नदी में एक शव तैरते हुए देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के पिता ने बताया कि बिजेश साह मानसिक रूप से बीमार रहते थे। उन्होंने आशंका जताई कि वह देर रात घर से निकल गए और नदी में डूब गए। बिजेश साह के एक लड़का और एक लड़की है।


