युवा कांग्रेस का ‘संकल्प अभियान’:हर घर तक पहुंचकर भाजपा की नीतियों के खिलाफ़ संघर्ष का आह्वान, सीकर संभाग प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने झुंझुनूं में किया पोस्टर विमोचन

युवा कांग्रेस का ‘संकल्प अभियान’:हर घर तक पहुंचकर भाजपा की नीतियों के खिलाफ़ संघर्ष का आह्वान, सीकर संभाग प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने झुंझुनूं में किया पोस्टर विमोचन

युवा कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित जनविरोधी नीतियों और राज्य की ज्वलंत समस्याओं को हर घर तक पहुँचाने के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। जिसका नाम है ‘संकल्प अभियान: हर घर तक’। इस अभियान के पोस्टर का विमोचन सीकर संभाग प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने झुंझुनूं पहुंचकर किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया के नेतृत्व में यह अभियान झुंझुनूं में चलेगा। विमोचन के अवसर पर लक्ष्मण सिंह ने स्पष्ट किया कि युवा कांग्रेस अब जनता की समस्याओं को लेकर भाजपा के ख़िलाफ़ संघर्ष करेगी और लोगों को मदद पहुँचाने का संकल्प लेगी। पोस्टर विमोचन के बाद लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यह अभियान सिर्फ़ विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवा कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनकी मदद करेगी और ज़मीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ़ आवाज़ उठाने का निर्देश दिया। युवा कांग्रेस झुंझुनूं के यूथ जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया ने अभियान की सफलता का संकल्प लेते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इन मुद्दों को हर बूथ और हर घर तक पहुंचाएंगे। संकल्प अभियान के प्रमुख मुद्दे: ‘आपकी सनस्याएँ हमारा संघर्ष’ युवा कांग्रेस द्वारा जारी पोस्टर में प्रमुख मुद्दे 1. चुनाव धांधली और वोट चोरी अभियान में वोट चोरी और चुनाव धाँधली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें जनता के बीच उठाया जाएगा। 2. युवाओं का युद्ध: रोज़गार और भर्ती सुधार युवाओं को नशे से दूर रखने और रोज़गार देने की माँग प्रमुखता से उठाई गई है। * भर्ती परीक्षाओं में देरी समाप्त करना। * विभागों में रिक्त पदों के अनुसार भर्ती निकालना। * RPSSC/RSSB जैसी भर्ती संस्थाओं में सुधार करना। * आरक्षित वर्गों के आरक्षण से छेड़छाड़ बंद करना और समय पर छात्रवृत्ति तथा बेरोज़गारी भत्ता जारी करना। * उच्च शिक्षा में ‘शिक्षा भेंट योजना’ को बंद करना। * स्कूटी वितरण योजना में OBC, SC और ST छात्राओं को शामिल करना। 3. किसानों का संपूर्ण कर्ज़ा मुक्ति अभियान किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें संपूर्ण कर्ज़ा मुक्ति की माँग शामिल है। साथ ही: * सिंचाई पानी की कमी और पेयजल के उचित प्रबंधन पर ज़ोर। * MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को सही रूप से लागू न करने का मुद्दा। * फ़सल ख़राब होने पर उचित मुआवज़ा न मिलना और मुआवज़े में देरी। * खाद, यूरिया और पेस्टीसाइड की अनुपलब्धता और इनकी कालाबाज़ारी पर रोक की मांग। 4. बिजली, पानी और बुनियादी ढाँचे का संकट अभियान में जन-जीवन से जुड़ी बुनियादी समस्याओं को भी शामिल किया गया है। * बिजली की अव्यवस्था: स्मार्ट मीटर और बिलों की गड़बड़ियां तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अनिश्चित सप्लाई। * पानी का गंभीर संकट: कई गांवों में पीने के पानी की कमी, टैंकरों पर निर्भरता और जल स्रोतों की सूचना की कमी। * टूटा-फूटा बुनियादी ढांचा: गांव-कस्बों में ख़राब सड़कें, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, और स्कूलों में स्टाफ की भारी कमी। 5. मंहगाई और महिला सुरक्षा महंगाई और महिला सुरक्षा जैसे राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे भी अभियान का हिस्सा हैं। * महंगाई का बोझ: गैस, खाद्य पदार्थ, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम परिवार का बजट बिगड़ने का मुद्दा। * महिलाओं की सुरक्षा: महिलाओं के खिलाफ़ बढ़ते अपराधों, सुरक्षित परिवहन और रात में सुरक्षा की कमी पर चिंता व्यक्त की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *