छिंदवाड़ा में ट्रैफिक व्यवस्था पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन:अस्पताल-स्कूल के पास लग रहा जाम, नो-पार्किंग के साथ पार्किंग से भी उठ रहीं गाड़ियां

छिंदवाड़ा में ट्रैफिक व्यवस्था पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन:अस्पताल-स्कूल के पास लग रहा जाम, नो-पार्किंग के साथ पार्किंग से भी उठ रहीं गाड़ियां

छिंदवाड़ा: शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर शहर युवक कांग्रेस ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों के आसपास रोज लगने वाले जाम, चुनिंदा जगहों पर ही कार्रवाई और टोइंग वाहन द्वारा नो-पार्किंग के साथ पार्किंग क्षेत्र से भी गाड़ियां उठाने की शिकायत की गई। युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्य मार्गों पर रोजाना जाम की स्थिति बनती है, लेकिन यातायात विभाग सीमित स्थानों पर ही कार्रवाई कर रहा है। इसके अलावा शहर में काली फिल्म लगी गाड़ियां खुलेआम घूम रही हैं, जिन पर अब कोई कार्रवाई नहीं हो रही। नगर अध्यक्ष जगदंबा वर्मा ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *