शाजापुर में नशे में बाइक सवार युवक घायल:आधे घंटे सड़क किनारे पड़ा रहा; युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने डायल 112 को लगाई फटकार

शाजापुर में नशे में बाइक सवार युवक घायल:आधे घंटे सड़क किनारे पड़ा रहा; युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने डायल 112 को लगाई फटकार

शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे-52 पर ग्राम अभयपुर स्थित महाकाल ढाबे के पास हुई। घायल युवक ने शराब का अत्यधिक सेवन किया था, जिसके कारण वह अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधे घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा युवक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद युवक करीब आधे घंटे तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा, लेकिन उसे तत्काल कोई मदद नहीं मिल पाई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयंत सिकरवार ने स्थिति को देखते हुए तुरंत डायल-112 पर कॉल कर सहायता मांगी। नेता बोले-युवक की जान जा सकती है जल्दी गाड़ी भेजिए हालांकि, कॉल करने के बावजूद डायल-112 वाहन समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इस देरी से नाराज होकर जयंत सिकरवार ने फोन पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, “इंसान की जान जा सकती है और आप लोग बहाने बना रहे हैं, तुरंत गाड़ी भेजिए।” कुछ देर बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए शाजापुर के जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान लड़ावद निवासी विक्रम पिता बहादुर सिंह के रूप में हुई है। युवक का इलाज फिलहाल जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *